जीवराज मेहता अस्पताल में डॉ. विकास महेश्वरीद्वारा अंडकोष कैंसर के एक जटिल मामले का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। यह उपचार आधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक और उन्नत कैंसर सर्जरी का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
मरीज को लंबे समय से पेट में दर्द, सूजन और लगातार असहजता की शिकायत थी। शुरुआती जांच के बाद मरीज को विशेषज्ञ परामर्श के लिए जीवराज मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया। विस्तृत जांच और स्कैन रिपोर्ट में सामने आया कि कैंसर पेट की परतों तक फैल चुका था, जिससे स्थिति काफी जटिल हो गई थी। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. विकास महेश्वरी और उनकी विशेषज्ञ टीम ने चरणबद्ध उपचार योजना तैयार की।
सबसे पहले मरीज को 3 साइकल कीमोथेरेपी दी गई ताकि कैंसर को नियंत्रित किया जा सके और शरीर को सर्जरी के लिए तैयार किया जा सके।
कीमोथेरेपी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार देखा गया, लेकिन कुछ हिस्सों में कैंसर अभी भी मौजूद था। इसके बाद डॉक्टरों ने अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करने का निर्णय लिया।
लगभग 7 घंटे तक चली इस जटिल सर्जरी में पेट की परतों की पूरी सफाई की गई। इसके साथ पेल्विक पेरिटोनक्टॉमी, यूरीनरी ब्लैडर पर मौजूद पेरिटोनियम को हटाना, पाउच ऑफ डगलस की परत निकालना, पूर्ण ओमेंटेक्टॉमी और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की गईं। यह पूरी सर्जरी अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से की गई, जिसमें बड़े चीरे की आवश्यकता नहीं पड़ी।
सर्जरी की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इतनी जटिल प्रक्रिया के बावजूद मरीज को कम दर्द और तेजी से रिकवरी मिली
सामान्यतः इस प्रकार की बड़ी कैंसर सर्जरी के बाद मरीज को लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है, लेकिन आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ उपचार
के कारण मरीज केवल 3 दिनों में स्वस्थ होकर घर लौट गईं।
डॉ. विकास महेश्वरी ने बताया कि वर्तमान समय में लेप्रोस्कोपिक और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी कैंसर उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन तकनीकों के माध्यम से मरीज को कम रक्तस्राव, कम दर्द, संक्रमण का कम खतरा और तेजी से रिकवरी जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में समय पर पहचान और सही उपचार बेहद जरूरी है, क्योंकि शुरुआती चरण में उपचार मिलने से सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।
जीवराज मेहता अस्पताल लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से कैंसर मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। वहीं डॉ. विकास महेश्वरीजटिल कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाकर मरीजों को प्रभावी उपचार और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।